औरैया, जनवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानों में भी दिखने लगा है। सोमवार को औरैया का अधिकतम तापमान घटकर 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह 21 डिग्री था। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे सुबह और शाम की गलन बढ़ गई। दिन में धूप निकलने से हल्की राहत रही, मगर धूप ढलते ही सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों में हो रही ताजा बर्फबारी के कारण उत्तरी हवाएं मैदानों की ओर आ रही हैं। इससे तापमान में गिरावट के साथ फीलिंग टेंपरेचर और कम हो गया है। मेडिकल और ट्रैफिक से जुड़े विभागों ने नागरिकों को रात में गैरजरूरी आवाजाही से बचने और गर्म कपड़े व हेड कवर का उपयोग करने की सलाह दी है। शहर के बाजारों में शाम ढलते ही रौनक गायब हो जाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.