हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड की ग्रामसभा कुंडल गांव में सोमवार शाम चार बजे पहाड़ी पर घास काट रही महिला लक्ष्मी देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह के ऊपर पत्थर गिर गया। इस हादसे में लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार लक्ष्मी देवी गांव के पास ही पहाड़ी पर घास काटने गई थीं। इसी दौरान ऊपर से पत्थर गिरते ही लक्ष्मी देवी उसकी चपेट में आ गईं और छिटककर खेत में गिर गईं। इस घटना से आसपास की महिलाओं में चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना राजस्व पुलिस और खनस्यूं पुलिस को दी। खनस्यूं के तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने बताया कि महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.