बगहा, अक्टूबर 7 -- सिकटा,एक संवाददाता। प्रखंड समेत नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के दूसरे दिन सोमवार को सिकटा, माजर, धुतहां, सदभावका, करताहा व ओरिया नदियां का तांडव अब प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्रों में जारी है। हालांकि सिकटा के जनता हाई स्कूल,हरिपुर पुरैनिया,बॉर्डर चौक पर लगे एसएसबी चेकपोस्ट से पानी निकल गया है। वहीं सिकटा पंचायत के हसनपुरा, धांगड़टोली, सिकटा गांव अभी भी सिकटा नदी के बाढ़से घिरा हुआ है। दर्जनों घरों में आज दूसरे दिन भी पानी जमा हुआ है। सीमावर्ती गांव सिद्धवलिया बाढ़ से चारों तरफ से घिर चुका। विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि बाढ़ में हजारों परिवार तबाह हुआ है।सैकड़ों लोगों के घरों में दूसरे दिन भी बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। भोजन का कोई विकल्प नही है। बाढ़ पीड़ित भुखें तड़प रहें है। तत्काल राहत मे...