गया, जनवरी 30 -- पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर गया जी में देखने को मिला। शुक्रवार को ठंडी उत्तरी-पश्चिमी तेज हवा चली। नमी के बीच चली हवा के कारण ठंड का अहसास अधिक हुआ। सुबह में ज्यादा ठंड लगी। धूप निकलने के बाद थोड़ी राहत रही। लेकिन, शाम से एक बार फिर सर्दी बढ़ गयी। शाम से सुबह तक ठंड रही। अगले 24 घंटे में इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा बदले मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से कम हो गया। नर्म मौसम के कारण अधिकतम व न्यनूतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम सामान्य से एक डिग्री कम 23.4 व न्यूनतम एक डिग्री अधिक 10.6 रहा। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री गिरावट आयी। गुरुवार को अधिकतम 24.0 व न्यूनतम 13.9 रहा था। पिछले साल 2025 में 30 जनवरी...