कानपुर, नवम्बर 19 -- थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने कपड़ा दुकानदार के घर पर धावा बोलकर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पार कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। तिश्ती क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी श्याम सुंदर रामगंगा नहर के पास रसूलाबाद-बिल्हौर मार्ग पर कपड़ा की दुकान किए हैं। मंगलवार रात वह दुकान में ही पत्नी कुंती देवी दुकान पर लेटे थे। गांव स्थित घर में मां रानी व पुत्रियां तन्नू व मन्नू एक बाहरी कमरे में लेटी थीं। रात में पीछे से आए बदमाश जीने के सहारे अंदर कमरे में दाखिल हुए और अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर विवाहित पुत्री शालू के आभूषण सहित घर में रखे लाखों रुपये का जेवर पार कर दिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी चौकी पुलिस को दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। रसूला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.