नई दिल्ली, जनवरी 13 -- उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच इन दिनों मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है। दिल्ली और गुरुग्राम जैसे मैदानी शहर पहाड़ों से भी ज़्यादा ठंडे हो गए हैं। सोमवार सुबह गुरुग्राम में तापमान गिरकर 0.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिसने पिछले 49 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह 1977 के बाद शहर की सबसे ठंडी सुबह थी। दिल्ली में भी पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। हैरानी की बात यह है कि जहां गुरुग्राम और दिल्ली जम रहे हैं, वहीं ऊंचाई पर स्थित शिमला 8.8 डिग्री सेल्सियस और मसूरी 7.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ जैसे हिल स्टेशन इनसे काफी ज्यादा गर्म बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस उलटफेर का मुख्य कारण पहाड़ों पर छाए बादल और मैदानों का साफ आसमान है। पहाड़ों पर सक्रिय 'पश्चिमी विक्षोभ' की वजह से वहाँ ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.