रुद्रपुर, फरवरी 20 -- सितारगंज, संवाददाता। भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन एक गंभीर समस्या है। राज्य के विकास व पलायन रोकने के लिए अलग-अलग से नीति बनानी होगी। विलेज टूरिज्म, जंगली जानवरों से लोगों का बचाव व कृषि का बचाव, तकनीकी सुविधाएं जरूरी हैं। सितारगंज में शुक्रवार को भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र यादव के कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में राकेश टिकैत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के उत्पादों के लिए सरकार ट्रांसपोर्ट में सब्सिडी दे। पर्वतीय क्षेत्र में रहने वालों के लिए हिल पॉलिसी बनाने की जरूरत है। वहां पशु पालकों व दूसरे स्वरोजगार से जुड़े लोगों को हिल अलाउंस दिया जाना चाहिए। किसान अपनी खेती बाड़ी कर सके इसलिए जंगली सुअर, बंदरों से निजात के लिए कदम उठाने की जरूरत है। दशकों से घर बनाकर रह...