देहरादून, जनवरी 14 -- India Losing Rain and Snow: उत्तराखंड के अनेक गांवों में कभी अक्तूबर महीने में ही बर्फ पड़ने लगती थी, लेकिन आज उन गांवों में बर्फबारी का इंतजार है। बर्फ से ढके रहने वाले पहाड़ सूखे पड़े हैं। बदलते पर्यावरण ने इंसानों को ही नहीं, वन्यजीवों को भी परेशान कर दिया है। पहाड़ों पर मुसीबतें कैसे बढ़ रही हैं? भारत से क्या कोई बारिश और बर्फ छीन रहा है? देहरादून से हिन्दुस्तान के स्थानीय संपादक राजीव पाण्डे की एक रिपोर्ट। उत्तराखंड के सुदूर कोने मुनस्यारी के नरेंद्र सिंह और सिक्किम की राजधानी गंगटोक के कुमार तमांग हिमालय में बर्फ की कमी से चिंतित हैं। दोनों के अपने-अपने गांव में हिमालय है। एक पंचाचुली को देखते हुए बड़ा हुआ है, तो दूसरे ने कंचनजंगा के सामने होश संभाला है। नरेंद्र और तमांग ने इन चोटियों को न कभी छुआ है और न इनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.