वाराणसी, जनवरी 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी का असर शनिवार को मैदानी इलाकों में भी दिखा। करीब आठ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा के कारण ठंड में हल्की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों सामान्य से क्रमश: 1.6 और 2.7 डिग्री ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार और सोमवार को तापमान और गिरावट होगी। इसके बाद पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय एक नए विक्षोभ के आगे बढ़ने पर पूर्वांचल में 28 जनवरी को बूंदाबादी हो सकती है। इससे पहले शनिवार सुबह धूप निकली थी। लेकिन दोपहर करीब एक बजे बादल छा गए। इससे ठंड का एहसास हो रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.