हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दिसम्बर 22 -- Bihar Weather: पहाड़ों पर रविवार को पहली बर्फबारी से मैदानों में कपकपी छूटने लगी है। जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर भी हिमपात हुआ। इसका असर बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। बिहार में कोहरे और ठिठुरन ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। सोमवार की सुबह पटना समेत राज्य के कई जिलों में घना कोहरा नजर आया। इसके अलावा लोगों को जबरदस्त ठंड का एहसास भी हुआ है। पटना में रविवार को लगातार पांचवें दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। फिर धूप नहीं निकलने से लोग ठंड से सिहरते रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को पटना में शीत दिवस जैसे हालात की चेतावनी जारी की है। वही, सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटेगा और बादल छाएगा...