अमरोहा, दिसम्बर 5 -- अमरोहा। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद अमरोहा में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। शीतलहर ने जनजीवन को चपेट में ले लिया है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी के चलते न केवल तापमान में गिरावट आ रही है बल्कि इसका असर लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। ठंड के कारण लोग अधिकतर घरों में रहने को मजबूर हैं।लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसे बिमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कोल्ड डायरिया का असर भी बढ़ गया है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, अलाव का इस्तेमाल करने व ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल लोग ऊनी कपड़े, हीटर आदि खरीद रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव जलवाए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...