रांची, नवम्बर 11 -- हिमालय में बर्फबारी और प्रशांत महासागर के पेरू तट पर बननेवाले ला-नीना का प्रभाव झारखंड में भी दिखने लगा है। नवंबर के दूसरे हफ्ते के शुरुआत में ही राज्य में शीतलहर चलने लगी है। सबसे अधिक ठंड सोमवार को लातेहार में रही, जहां न्यूनतम तापमान घटकर 10.1 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रशांत महासागर के पेरू ला-नीना प्रभाव की वजह से इस बार नवंबर से फरवरी तक झारखंड में भीषण ठंड का प्रकोप रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर पश्चिम की हिमालय श्रृंखला में बर्फबारी होगी। वहां से आने वाली बर्फीली हवा मैदानी भागों से होते हुए झारखंड पहुंचेगी। यही कारण है कि आसमान साफ होने और दिन में खुली धूप के कारण झारखंड में बर्फीली हवा ठंड बढ़ाएगी। झारखंड में आमतौर पर दिसंबर और जनवरी में ही कड़ाके की सर्दी पड़ती है, लेकिन इस बार नवंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.