नई दिल्ली, फरवरी 14 -- दिल्ली और एनसीआर में फरवरी के महीने में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। आलम यह है कि दोपहर की तेज धूप के कारण लोगों को अभी से पसीने छूटने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे हिमालयी क्षेत्रों और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही देखी जाएगी लेकिन बारिश नहीं होगी। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिससे गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में 15 और 16 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में 15 फरवरी को दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इससे पलूशन काबू में रहने का अनुमान है। दिल्ली में 15 और 16 फरवरी को न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.