नई दिल्ली, फरवरी 6 -- मौसम विभाग की मानें तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। यही नहीं एक मौजूदा सिस्टम के ऐक्टिव होने से जम्मू-कश्मीर में 6 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी संभव है। इससे उत्तर पश्चिमी भारत के मौसम में भी बदलाव आएगा। उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज सर्द हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली के मौसम पर भी असर देखा जाएगा।तेज सर्द हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने 7 फरवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में दिन के वक्त तेज सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है। दिल्ली में हवा की स्पीड 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इस दिन सुबह के समय विभिन्न जगहों पर हल्की धुंध भी देखी जा सकती है।पहाड़ों पर दस्तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.