नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, बिहार, चंडीगढ़ और कई अन्य राज्यों में भी घना कोहरा छाया रहेगा। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर , नगालैंड, सिक्किम और उत्तराखंड में भी कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब और हरियाणा भीषण ठंड की चपेट में हैं, और फरीदकोट में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में फरीदकोट राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। दोनों राज्यों के कई इलाकों में घने कोहरे की चादर छा गयी, जिसके कारण दृश्यता कम हो गयी। स्थानीय मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान ...