पिथौरागढ़, जून 23 -- गंगोलीहाट। गंगोलीहाट-चहज सड़क में एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। सोमवार को इस मार्ग में पहाड़ी से एकाएक बोल्डर गिरने लगे। गिरते बोल्डरों के बीच चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को निकाला और सभी यात्री सकुशल दूसरी तरफ पहुंच गए, लेकिन हादसे में बोल्डर की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हुई है। चहज निवासी हरीश प्रसाद टैक्सी संचालन का कार्य करते हैं। सुबह आठ बजे के करीब वह कार संख्या यूके 05टीए 3318 में तीन यात्रियों को बैठा कर गंगोलीहाट को निकलें। बोकटा शनि मंदिर से 200 मीटर की दूरी पर पहुंचते ही पहाड़ी से बोल्डर सड़क पर गिरने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.