रांची, फरवरी 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। महाशिवरात्रि से पूर्व पहाड़ी मंदिर में रविवार को बाबा का हल्दी-मेहंदी उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति की महिला टीम के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बाबा का विशेष शृंगार, पूजन और आरती की गई। उत्सव के दौरान परंपरागत रस्मों को निभाते हुए महिला भक्तों ने भजन-कीर्तन के बीच हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम पूर्ण किया। इस अवसर पर जैप-1 कीर्तन मंडली, बर्जपुर मंडली और सिद्धी विनायक मंडली (रातु) ने सुमधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को शिवमय बना दिया। रस्मों के दौरान ममता मिश्रा ने वर पक्ष और वीणाश्री व अंजना सिन्हा ने वधू पक्ष की भूमिका निभाई। समिति के संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने उपस्थित अतिथियों और पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.