अलीगढ़, फरवरी 15 -- बरला, संवाददाता। बरला क्षेत्र के ग्राम पहाड़ीपुर में पंचमुखी बालाजी धाम में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय वातावरण ने पूरे गाँव को सराबोर कर दिया। पिछले 6 वर्षों से यहाँ लगातार मेला लग रहा है और इस वर्ष मंदिर में मूर्ति की स्थापना ने इस परंपरा को और भी खास बना दिया है। इस मंदिर की स्थापना में मुख्य पुजारी और संरक्षक सत्येंद्र भगत जी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने बालाजी महाराज के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा के कारण अपनी संपत्ति बेचकर मंदिर के लिए जमीन खरीदी और उसे बालाजी के नाम पर दान कर दिया। पाँच दिनों तक चले कठिन अनुष्ठानों, जिसमें मूर्ति को अनाज, जल, फूल-फल और मिष्ठान के अधिवास में रखा गया था, के बाद बालाजी के नेत्रों की पट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.