मैनपुरी, सितम्बर 27 -- ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में सिलेंडर में खाना बनाते समय आग लग गई। आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। महिलाओं का शोर सुनकर अन्य ग्रामीण पहुंच गए। आनन फानन में सिलेंडर को उठाकर बाहर फेंका गया और आग बुझाने का प्रयास किया गया। जिसमें एक महिला दो युवकों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। ग्राम पंचायत बीनेपुर के मजरा पहाड़पुर में सुरेंद्र कश्यप की बहन विनीता पत्नी अमन निवासी ग्राम शिवपुरी बरा लोकपुर थाना चौबिया जनपद इटावा के बच्चे की छठी का कार्यक्रम था। जहां शुक्रवार की शाम महिलाएं रसोई में खाना बना रही थीं। खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग के विकराल रूप को देखकर महिलाओं में चीख पुकार मच गई। आग को बुझाने के प्रयास में सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.