मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- पहाड़पुर। भारी बारिश व तेज हवा से शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में पेड़ गिरने से भी काफी नुकसान हुआ है। बिजली के तार टूटने से बाधित आपूर्ति बहाल करने में पसीने छूट रहे हैं। धान की तैयार फसल पूरी तरह गिरने से किसान काफी परेशान हैं। वहीं खेतों में वर्षा का पानी लगाने से गोभी के फसल पर संकट गहरा गया है। इधर, थाना के चहारदीवारी से सटे एक विशाल सेमल का पेड़ गिरने से वाहन सहित जब्त वाहन को भी नुकसान हुआ है। गनीमत यह है कि थाना परिसर में चारदीवारी से सटे अधिकारियों के कमरे पर उक्त पेड़ नहीं गिरा। अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। फिलहाल थाना स्टाफ सेमल के पेड़ को हटाने में लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.