मोतिहारी, अगस्त 2 -- पहाड़पुर,निसं। पूर्वी सिसवा पंचायत के मलदहिया गांव निवासी नरसिंह प्रसाद का पुत्र मजदूर मनोज प्रसाद (38) की नालंदा के बनौली गांव में करंट लगने से मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक मजदूर का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रिंकु देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। उसके चार छोटे छोटे अबोध बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार उक्त गांव के नौ मजदूर धान रोपनी करने नालन्दा जिला के राजगीर प्रखंड अंतर्गत बनौली गांव गये थे। गुरुवार को धान रोपनी के समय ही खेत के मेढ़ पर नंगा तार के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी।जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नालन्दा मे ही पोस्टमार्टम करा कर शव मलदहिया लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.