हाजीपुर, फरवरी 17 -- राघोपुर । संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बाजार में सोमवार की शाम करीब पांच बजे पूर्व विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना तब हुई जब सुनील कुमार बाजार से आलूचप खरीदकर घर ले जा रहा था। घायल युवक के बाएं पैर की जांघ में गोली लगी है। घायल युवक की पहचान पहाड़पुर पूर्वी पंचायत निवासी सुनील कुमार पिता स्व. शिवदयाल राय के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर राघोपुर मे भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने घायल को एनएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार एवं प्रकाश कुमार के बीच पूर्व से आपसी रंजिश है। इसको लेकर छः माह पहले सुनील कुमार ने प्रकाश कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था। सोमवार शाम सुनील कु...