सिमडेगा, मई 17 -- कोलेबिरा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बरसलोया पंचायत के जताटांड पहाडटोली के समीप से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया है। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह एक ग्रामीण अपने मवेशी को चराने के लिए जंगल की ओर गया था। इसी क्रम में उसने झाड़ी में पड़ा एक शव देखे जाने पर सूचना मुखिया संदीप मुंडा को दी। मुखिया ने थाना प्रभारी को जंगल में एक शव देखे जाने के बारे में बताया। सूचना के आलोक में थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इधर सूचना मिलते ही एसडीपीओ बैजु उरांव, पुलिस इंस्पेक्टर रामानुज वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। इधर पुलिस ने आशंका जताई है कि अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उददेश्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.