बेगुसराय, मार्च 23 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। रविवार का दिन। दिन के करीब 10 बजे रहे होंगे। नगर निगम क्षेत्र के पहाड़चक मोहल्ले में चारों ओर परिजनों की चीख चित्कार की आवाज से वातावरण गमगीन था। सदर अस्पताल से चार युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मोहल्ला पहुंचा ही था कि देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गयी। दाह संस्कार के लिए जब एक साथ चार युवकों की अर्थियां उठी तो मोहल्लेवासी रो पड़े। मृतक के परिजनों के द्वारा दहाड़ मारकर रोने बिलखने से वहां मौजूद लोगों की आंखें नम थी। कोई भी ऐसा नहीं होगा जो रोते हुए नहीं दिखाई दे रहे थे। वहां मौजूद भगवान को कोसते हुए नजर आ रहे थे कि हे भगवान यह कैसा अनर्थ। असल में रविवार की सुबह लाखो थाना के खातोपुर के समीप एनएच-31 पर डिवाइडर से टकराकर स्कॉर्पियो सड़क से करीब दो फीट उंचा उठ गया व दूसरी दिशा में सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.