बेगुसराय, फरवरी 5 -- नावकोठी, निज संवाददाता। थाने की पहसारा पूर्वी पंचायत के देवरा गांव केमजदूर की यूपी के अलीगढ़ में संदेहास्पद मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ उसके घर पर उमड़ गयी। संपूर्ण गांव में शोक का माहौल है। बताया गया कि पहसारा पूर्वी पंचायत वार्ड नंबर दो देवरा निवासी टुन टुन सदा के बीस वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार की मौत यूपी के अलीगढ़ में हो गयी।वह अलीगढ़ में मोटिया का कार्य करता था।इसकी लाश रूम में फांसी लगी अवस्था में मिली।कार्य स्थल से किसी ने घर फोन कर इसकी मौत की सूचना दी। मृतक तीन भाईयों में मंझला था।सबसे छोटा भाई जितेंद्र सदा अभी पढ़ रहा है।मृतक भी बखरी से इंटर की पढ़ाई कर चुका था। वह अलीगढ़ में मोटिया का कार्य करता था। इसकी लाश रूम में फांसी लगी अवस्था में मिला। मृतक की माता मीना देवी,पिता टुनटुन सदा सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.