मुंगेर, मार्च 17 -- बिहार में शहर-शहर पुलिसवालों पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। अब जहां ASI को धारदार हथियार से हमला कर मार डाला गया वहां एक बार फिर पुलिस की टीम को निशाना बनाया गया है। मुंगेर जिले में पुलिस टीम पर दोबारा हमला हुआ है। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। इस बार हवेली खड़गपुर इलाके के फजियाबाद में पुलिस टीम पर हमला किया गया है। यहां लोगों ने पुलिस की 112 टीम पर हमला किया गया है। हमले में एक सिपाही का सिर फट गया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस हमले में कुछ अन्य पुलिसवाले घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि यहां छिनतई के दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा था। गांव वालों ने दोनों गांव के ही पंचायत भवन में बंद कर दिया था। इसके बाद डायल 112 की टीम को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जब आरोपियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.