सीवान, जनवरी 14 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के शेख मोहल्ला निवासी व अंग्रेजी विषय के शिक्षक स्व. सैयद जफर अहमद व भूगोल शिक्षिका स्व. खुर्शीद बानो अब्बासी की पुत्री नुजहत जफर ने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय स्तर की एआईबीई 20 (2025) उत्तीर्ण कर साबित कर दिया कि आज की महिला, विशेषकर मुस्लिम महिला, किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। यह परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित हुई थी और इसका परिणाम जनवरी 2026 में घोषित किया गया। उनकी यह उपलब्धि सिर्फ एक परीक्षा की सफलता नहीं, बल्कि सामाजिक सोच में बदलाव की मजबूत दस्तक है। जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद, चेयरमैन जैक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की छोटी बहन नुजहत जफर की कामयाबी से परिजन फूले नहीं समा रहे हैं। डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने बताया कि नुजहत जफर ने प्रारंभिक शिक्षा आरके मॉड...