इटावा औरैया, फरवरी 4 -- बसरेहर, संवाददाता। चौबिया थाना क्षेत्र से निकलने वाले बरेली हाईवे मार्ग के पास बने टोल प्लाजा की ओवरलोडिंग डीसीएम ने थोड़ी केबिन व कैमरे तोड़ दी। इससे 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। नये बनाये गये हाईवे पर टोल प्लाजा बुधवार को ही शुरू हुआ है। बरेली हाईवे मार्ग चौबिया थाना क्षेत्र में बख्तियारपुर के पास अंशिका कम्पनी ने टोल प्लाजा बनाया है। बुधवार को टोल प्लाजा शुरू हुआ। पहले ही दिन शाम को 7 बजे किशनी की तरफ से इटावा की तरफ को जा रही मटर से लदी हुई डीसीएम ने बख्तियारपुर के पास बने टोल प्लाजा की केबिन व कैमरे तोड़ दी। ओवरलोड के चक्कर में केबिन आदि टूटने के बाद डइवर गाड़ी लेकर भागने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने डीसीएम को रोक लिया गया। टोल मैनेजर अनुराग चौहान ने बताया कि डीसीएम की दोनों तरफ लकड़ी की बल्ली लगी होने के कारण टोल...