मुरादाबाद, जुलाई 12 -- सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए खड़ी कांवड़ में गंगा जल लेने जाने का आज शनिवार को आखिरी दिन था। जो लोग जल लेने गए उनमें से अधिकांश ने दोपहर बारह बजे से पहले ही बृजघाट के लिए प्रस्थान कर लिया। जबकि निजी वाहनों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु जल लेने हरिद्वार गए। कई बेड़ों के साथ डीजे लगे वाहन भी गए। रामपुर, बरेली और इसके आसपास के कांवड़ बेड़ों ने आज बृजघाट और हरिद्वार से वापसी भी की। इससे कांठ और दिल्ली रोड पर भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। शुक्रवार को सावन का पहला दिन होने के कारण काफी कांवड़िये जल लेने नहीं गए थे। इसी लिए सब आज दूज में चले गए। वैसे भी इनके पास मात्र दो दिन ही शेष हैं। पीतल नगरी से बृजघाट जल लेने गए महाकाल बेड़े के महंत दीपक सैनी ने बताया कि आज ही जल भरकर वापसी करेंगे। रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.