पटना, मार्च 20 -- बिहार के रोहतास में ट्रैफिक डीएसपी की गोली से युवक की मौत का मामला गुरुवार को विधान परिषद में हंगामा हो गया। निर्दलीय एमएलसी महेश्वर हजारी सिंह ने सदन में यह मुद्दा उठाया। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने एकजुट होकर सासाराम के ट्रैफिक डीएसपी को सस्पेंड करने के बाद मामले की जांच की मांग की। मंत्री बिजेंद्र यादव ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। लेकिन, हंगामा नहीं रुका तो सभापति ने नियमन दिया कि पहले डीएसपी को निलंबित करिए, उसके बाद जांच की जाए। यह मामला 3 महीने पुराना है। सासारम में 27 दिसंबर की रात को एक पार्टी कर रहे कुछ युवकों की पुलिस से भिड़ंत्त हो गई थी। इस दौरान गोली लगने से बादल कुमार सिंह की मौत हो गई थी। बादल के परिजन ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल ने गोली चलाई थी। मृतक के पिता ने डीएसपी और अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.