झांसी, जनवरी 13 -- सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने दो जगहों पर धावा बोला। चोरों ने एक शराब दुकान से जहां लाखों की शराब उड़ा दी वहीं सरकारी बिजली घर में सेंध लगाकर नगद और उपकरण ले गए। पुलिस की नाक के नीचे हुई सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत है। चित्रा चौराहा पर स्थित कंपोजिट शराब की दुकान में दिवाल से सेंध लगाकर लाखों कीमत की शराब की पेटियां ओर बिजली घर का मेन दरवाजा काटकर उसके अंदर से हजारों की नकदी सहित कंप्यूटर, मशीन और हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र में सुबह से दहशत का माहौल है। सीपरी बाजार ओवर ब्रिज के नीचे चित्रा चौराहा के पास आदित्य शिवहरे की अंग्रेजी ओर बीयर शॉप की कंपोजिट दुकान है। इसकी देखरेख रस बहार कॉलोनी निवासी राजकुमार र...