बिजनौर, नवम्बर 13 -- बिजनौर। धामपुर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर बुधवार रात प्रेमिका ने प्रेमी को अपने परिजनों के साथ मिलकर बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। काफी देर हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान भीड़ एकत्रित हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को थाने ले गई। पुलिस के अनुसार धामपुर क्षेत्र की एक युवती का गजरौला के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार साल से दोनों गजरौला में ही लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। आरोप है कि युवक युवती के परिजनों पर शादी के लिए दहेज का दबाव बनाने लगा। इस पर युवती की प्रेमी से अनबन हो गई और वह गजरौला छोड़कर अपने घर आ गई। प्रेमिका के जाने के बाद बुधवार को प्रेमी उससे मिलने धामपुर रोडवेज बस स्टैंड पहुंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.