आरा, मार्च 25 -- बिहार का आरा जंक्शन रेलवे स्टेशन मंगलवार शाम को डबल मर्डर और सुसाइड की वारदात से दहल गया। यह घटना प्रेम प्रसंग में हुई। प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका और फिर उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तुरंत बाद प्रेमी ने भी खुद को गोली से उड़ा दिया। इस घटना से आरा स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार यह वारदात मंगलवार शाम को आरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म के बीच बने पैदल ओवरब्रिज पर हुई। घटना के बाद मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंची मौके से हथियार भी बरामद कर लिया। फिर तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। आरा के एएसपी ने परिचय कुमार ने बताया कि मृत युवती की उम्र 16-17 साल के बीच थी। वहीं, गोली मारने वाले युवक की उम्र 22-24 साल के करीब है। शुरुआती जांच में सामने आया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.