एक संवाददाता, जनवरी 20 -- बिहार में अपराधियों का मन कम नहीं हो रहा है। अब समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए। समस्तीपुर जिले में बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में सोमवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक ललित साह (46) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। ललित सोहमा गांव निवासी रामविलास साह का पुत्र था। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और सूचना पर पहुंची पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। ग्रामीण वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े थे। जानकारी के अनुसार, ललित साह ग्रामीण चिकित्सक थे। सोमवार की देर रात वे मंदिर ढाला की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और सिर में गोली मार दी। यह भी पढ़ें- पटना में युवक के सिर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.