रांची, जुलाई 23 -- पिपरवार, संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 70वां स्थापना दिवस बुधवार को पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव चंद्रा ने की, जबकि संचालन का कार्य दिलीप कुमार गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी द्वारा भारत माता एवं संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। झंडोत्तोलन का कार्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश कुमार ने संपन्न कराया। स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए संजय कुमार चौधरी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक गैर राजनीतिक श्रम संगठन है, जो पहले राष्ट्र, फिर समाज और अंत में स्वयं के सिद्धांत पर कार्य करता है। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई 1955 को केवल चार सदस्यों के साथ शुरू हुआ यह संगठन...