बेगुसराय, मई 5 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। खेलो इंडिया के उद्घाटन के पहले मुकाबले में झारखंड ने आसानी से एक बड़े अन्तर से राजस्थान को पराजित कर दिया। झारखंड के द्वारा राजस्थान को 8-0 से पराजित करने के बाद अगले राउंड में प्रवेश कर गयी। महिला वर्ग के पहले टूर्नामेंट में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में ही चार गोल की बढ़त बनाकर राजस्थान को दबाव में ले आयी। खेल के शुरूआती क्षणों के 11 वें मिनट में ही झारखंड के अल्फा कंडुलना ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। राजस्थान की डिफेंडर काफी सुरक्षात्मक तरीके से मैच में जमने का प्रयास कर रही थी। लेकिन झारखंड की मजबूत स्ट्राइकर ने पुन: 22वें मिनट में गोल दागकर राजस्थान को जीत से काफी दूर धकेल दिया। झारखंड की स्ट्राइकर रीना कुमार द्वारा कुल चार गोल किया गया। खेल के 22 वें, 33वें 42वें और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.