बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- जिला क्रिकेट लीग : पहले मुकाबले में चेवाड़ा ने शेखपुरा को 35 रन से हराया फोटो चेवाड़ा01 - जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन करते पूर्व विधायक विजय सम्राट और नगर पंचायत के चेयरमैन लट्टू यादव। चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के आजाद मैदान पर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अशोक कुमार मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच का शुभारंभ रविवार को किया गया। पहला मुकाबला आजाद क्लब, चेवाड़ा और एसआर क्लब, शेखपुरा के बीच खेला गया। शेखपुरा को 35 रन से हराकर जीत का श्रीगणेश किया। चेवाड़ा टीम के कप्तान रवि गांधी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित तीस ओवरों में आठ विकेट पर 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्रिंस ने 55, रौशन ने 40, आलोक 27 एवं जयंत ने 32 रन बनाये। जबकि, शेखपुरा के पुष्कर और रिकी शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा कर...