बिहारशरीफ, मई 19 -- लूट व चोरी की घटनाओं पर जैन समाज ने जतायी चिंता राजगीर/पावापुरी, निज संवाददाता। राजगीर नौलखा मंदिर परिसर में हुई लूटपाट की घटना से हर कोई हैरान है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। जख्मी गार्ड के परिजन धर्मशाला प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है। उनका कहना है कि कई महीनों से लाखों रुपये से भरी पेटी कार्यालय में रखी थी। गार्ड कई बार प्रबंधन से इसे हटाने के लिए कह चुके थे। इसी वजह से उन्होंने 30 साल की नौकरी भी छोड़ दी। प्रबंधन काफी मनौव्वल के बाद उन्हें वापस लाया था। इन पेटियों में लाखों रुपये होने की जानकारी भी कई लोगों को थी। इस घटना में किसी कर्मी की मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है। धर्मशाला परिसर में इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। कई बार पर्यटकों के सामान भी गायब हुए है। इसके बाद भी प्रशासन ने ग...