निज संवाददाता, जनवरी 9 -- बिहार के समस्तीपुर जिले में जहरीली शराबकांड की आहट सुनाई दे रही है। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की मौत के बाद ताजपुर के बंगरी थाना क्षेत्र के बहादुरनगर रहीमाबाद में पिता और बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जहरीली शराब के सेवन से दोनों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है। जबकि परिवार का दूसरा बेटा बीमार है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान गांव के पल्लू ठाकुर (70) और उनके पुत्र रंजीत कुमार (35) के रूप में हुई है। इलाजरत पुत्र का नाम अजीत कुमार (25) बताया गया है। एक ही परिवार में करीब 16 घंटे के भीतर दो मौतों से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गांव में लोग जहरीली शराब पीने की आशंका जता रहे हैं लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।पहले बेटा गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.