एक प्रतिनिधि, दिसम्बर 5 -- पश्चिमी चंपारण के मैनाटाड़ के पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मर्जदवा बाजार में आपसी विवाद को लेकर युवकों के दो पक्षों में मारपीट हो गयी। घटना शुक्रवार के दोपहर की है।मारपीट के दौरान एक पक्ष के युवकों ने चाकू से हमला कर लक्ष्मीपुर के दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर युवक भागने में सफल रहें। भागे युवक पुरूषोत्तमपुर थाना के भेड़िहारी के बताये जाते हैं। घटना का कारण सैलून में पहले बाल कटवाने के दौरान हुई बहस से शुरू हुई। उसके मारपीट के दौरान चाकू से हमला कर दिया गया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर राजीव कुमार, पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी आदि पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मारपीट के दौरान चाकू से हमला कर दो युवकों को घा...