मुख्य संवाददाता, मार्च 11 -- बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े डेकोरेशन व्यवसायी राजेश कुमार साहू (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के राज्य स्काउट और गाइड के परिसर में सोमवार सुबह करीब दस बजे हुई। मौका ए वारदात से तीन सौ मीटर की दूरी पर ही कोतवाली थाना स्थित है। कदमकुआं के ठाकुरबाड़ी रोड निवासी राजेश जय माता दी लाइट एंड साउंड नाम से डेकोरेशन की दुकान चलाता था। इधर, हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी एसपी सेंट्रल स्वीटी सहरावत, डीएसपी विधि व्यवस्था 1 कृष्ण मुरारी सहित अन्य पुलिस अफसर पहुंच गये। प्रथमदृष्टया 20 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर हत्या होने की बात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह भी डेकोरेशन व्यवसाय से जुड़ा है। जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.