आरा, नवम्बर 28 -- नुक्कड़ सभा जगदीशपुर, निज संवाददाता पहले बसाएं तब हटाएं... का नारा देकर भोजपुर के जगदीशपुर नगर में शुक्रवार पूर्व विधायक भाई दिनेश ने शुक्रवार को डंका पीटते कई जगहों पर नुक्कड़ सभा की। इससे पूर्व फुटपाथी दुकानों और गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाने के विरुद्ध जगदीशपुर नगर में विरोध मार्च निकाला। बताया कि इसे लेकर शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपेंगे। बुलडोजर चलाने में कई कमियों को गिनाते हुए कहा कि यदि वहां दुकान लगाना अवैध है, तो सरकार या प्रशासन फुटपाथी दुकानदारों से कर क्यों वसूलवाती है। राज्य सरकार फुटपाथी दूकानदारों के लिए वेंडिंग जोन के तहत दुकानें बनवाकर फुटपाथियों को जीने-खाने का व्यवस्था करती है पर जगदीशपुर में वेंडिंग जोन बना ही नहीं है। जबकि, नगर पंचायत प्रशासन वर्षों से है। फुटपाथियों की बगैर व्यवस्था किये इनकी...