हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- लालगंज । संवाद सूत्र लालगंज में किसान प्रकृति और सरकारी उपेक्षा का दोहरा दंश झेल रहे हैं। एक तो तूफान के कारण हुई वर्षा के कारण धान की फसल बर्बाद हुई। किसी तरह किसानों ने धान को तैयार किया तो अब उसे पैक्स नहीं ले रहा है। पैक्स द्वारा धान खरीद नहीं किए जाने के कारण किसानों का धान बर्बाद हो रहा है। वहीं कुछ किसान उसे कम दाम पर व्यापारियों को बेचदे रहे हैं। लालगंज प्रखंड में 21 पैक्स और एक व्यापार मंडल है। जिसमें से एक दर्जन पैक्स ही धान की खरीददारी करते हैं। परंतु वर्ष 2024 में कुछ रईस मिल द्वारा पैक्स से धान लेकर चावल समय से सप्लाई नहीं करने के कारण इस साल अधिकतर पैक्स धान खरीद में रुचि नहीं ले रहे हैं। अभी दो तीन पैक्सों ने ही धान की खरीददारी शुरू की है। अन्य पैक्स धान खरीद की प्रक्रिया शुरू करने में लगे हैं। इस संब...