मुंगेर, जून 21 -- मुंगेर, निज संवाददाता । कासिम बाजार थानान्तर्गत लल्लू पोखर निवासी ब्रहमदेव साहनी के पुत्र 35 वर्षीय सुधीर साहनी को स्थानीय बुलबुल साहनी ने शराब पिलाई फिर दोस्तों के साथ मिल कर चाकू से हमला कर दिया। चेहरे पर चाकू के हमला से घायल सुधीर साहनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल सुधीर साहनी का भाई संतोष साहनी ने बताया कि पड़ोस का ही बुलबुल साहनी ने शुक्रवार को हम सभी को शराब पिलाया। इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिल कर मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान सुधीर पर चाकू से प्रहार कर दिया। चाकू से घायल सुधीर को वेलोग लेकर अस्पताल पहुंचे। कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...