बरेली, जुलाई 14 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम ने रविवार को कई रंग दिखाए। सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप के चलते लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। उसके बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अभी दो दिन तक बारिश होने का अनुमान जताया है। रविवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप निकली। दोपहर में धूप की वजह से काफी उमस रही। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। बारिश का असर दिखा और दिन में अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस कम हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 16 जुलाई से तापमान में इजाफा हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...