मैनपुरी, मई 4 -- बेवर-मानपुरहरी जाने वाले मार्ग पर बंबा की पुलिया के नीचे महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। हत्या करके महिला का शव फेंका गया। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान भी पाए गए हैं। घटना स्थल के आसपास महिला से जुड़ी जो वस्तुएं बरामद की गई हैं, उनकी जांच की जा रही है। कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम दरियाय निवासी राजश्री उर्फ रजनी उर्फ मंजू आंगनबाड़ी कार्यकत्री थी। तीन साल पहले उसने अपनी पुत्री सोनी का विवाह बाजपुर निवासी दलवीर के साथ किया था। पुलिस भी मानकर चल रही है कि धारदार हथियारों से हत्या करने के बाद उसका शव पानी में फेंका गया। मृतका के पुत्र अभिषेक ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके बहन का पति दलवीर कानपुर में सिपाही के पद पर तैनात है। अभिषेक का कहना है कि सोनी की ससुराल जाने की बात कहकर उसकी मां घर से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.