लालकुआं, जनवरी 14 -- नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म के एक मामले की जांच कर रही महिला दरोगा पर ही पीड़िता को धमकाने और आरोपी को लाभ पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की विभागीय जांच में लापरवाही और एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी ने संबंधित महिला दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि वर्ष 2025 में एक महिला ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि भगवत सरन नाम के व्यक्ति ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पीड़िता के शादी की बात करने पर आरोपी ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.