प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक की वार्षिक परीक्षा का आगाज मंगलवार से हुआ। पहले दिन विभिन्न विषयों की परीक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति 90 प्रतिशत से अधिक रही। बीए अंतिम वर्ष अरबी और पर्सियन प्रथम प्रश्नपत्र में शत प्रतिशत उपस्थिति रही। पीआरओ प्रो. जया कपूर की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीए अंतिम वर्ष संस्कृत (पेपर-प्रथम) में 284 छात्रों में से 280 परीक्षा में उपस्थित रहे, जिससे उपस्थिति 98.59 प्रतिशत रही। बीकॉम अंतिम वर्ष प्रथम प्रश्नपत्र में 583 छात्रों में से 582 ने परीक्षा दी, जिससे उपस्थिति दर 99.83 प्रतिशत रही। इसके अलावा, संघटक कालेजों में भी परीक्षा में उपस्थिति 90 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.