संभल, फरवरी 2 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन जिले के 22 विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाएं हुईं। इसमें इंटर के 2034 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई गई। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों में पहुंचकर प्रायोगिक परीक्षाओं का जायजा लिया। शनिवार को यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए पहले दिन 22 विद्यालयों में पंजीकृत 2126 परीक्षार्थियों में 2034 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 92 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। प्रायोगिक परीक्षा के 30 अंक के पूर्णांक में 15-15 अंकों के बाह्य एवं आंतरिक परीक्षक मूल्यांकन कर परीक्षार्थियों को अंक दिए गए। सुबह से दोपहर तक प्रयोगशाला में परीक्षार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.