बस्ती, अगस्त 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व को लेकर स्पेशल संचालन शुक्रवार सुबह छह बजे से शुरू हो गया। मुफ्त यात्रा के पहले दिन 11768 बहनों ने यात्रा कीं। पहले दिन 794330 रुपये का मुफ्त यात्रा टिकट बनाया गया। शनिवार की सुबह रक्षाबंधन के दिन रोडवेज परिसर में महिला यात्रियों की खूब भीड़ नजर आई। सुबह से बस्ती रोडवेज से निकलने वाली बसें ठसाठस भरी हुई दिखीं। रोडवेज परिसर से किसी भी बस के निकलते हुए देखकर यात्रियों का रेला उधर ही बढ़ जाता था। पूरे दिन रोडवेज परिसर में यात्रियों का हुजूम आने-जाने के लिए बेकरार रहा। निगम के अधिकारियों ने बताया कि बस्ती डिपो से 137 बसें बहनों को पहुंचाने के लिए ऑन रोड रहीं। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया अयोध्या, लखनऊ और कानपुर रूट पर यात्रियों का दबाव बढ़ने के बसों को बढ़ाया गया था। रक्षाबंधन पर महिला यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.